24 घंटे में गुमशुदा युवती को खोजकर परिजनों को सौंपा, करनपठार पुलिस की तत्परता रंग लाई

---Advertisement---

 

अनूपपुर। थाना करनपठार में दर्ज गुम इंसान क्रमांक 26/26 की गुमशुदा युवती आसमा देवी (22) निवासी ग्राम करनपठार को पुलिस ने सफलतापूर्वक दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। युवती के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली तथा पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की।

 

थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार बरकरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुमशुदा की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए। जांच एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने युवती को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले अंतर्गत थाना कुपदुर क्षेत्र के ग्राम मारपुट से दस्तयाब किया।

 

पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। गुमशुदा की तलाश और दस्तयाबी की कार्रवाई में राजकुमार सिंह परस्ते एवं प्रिया चौरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

करनपठार पुलिस की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से एक बार फिर यह साबित हुआ है कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश में पुलिस पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

Leave a Comment