अनूपपुर 1 जून 2026/ सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण के संबंध में जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी तथा ग्रामीण विकास विभाग के राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी श्री सुनील पटेल की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के एसीईओ श्री के के सोनी, जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के योजना प्रभारी तथा अन्य संबंधित जन उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक में लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के संतुष्टि पूर्वक निराकरण के संबंध में जिला एवं जनपद स्टाफ को जानकारी दी गई।
राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी श्री सुनील पटेल ने लंबित शिकायत,फोर्स क्लोज प्रकरण, मांग आधारित शिकायत के संबंध में तथा शिकायतों के ग्रेडिंग, वेटेज, रैंकिंग आदि के संबंध में अधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।






































