जिला कांग्रेस अनूपपुर के जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न 

---Advertisement---

 

 

प्रदेश कांग्रेस द्वारा नव नियुक्त जिला कांग्रेस प्रभारी एवं तीनों विधानसभा प्रभारियों का प्रथम आगमन पर अंगवस्त्र पहनाकर किया गया स्वागत व सम्मान, पूर्व तय एजेंडा एवं आगामी कार्ययोजना पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

 

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत अनूपपुर जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने उद्देश्य से जिला कांग्रेस प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है। आज दिनांक 26 मई को जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर द्वारा जिला कांग्रेस प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारियों के प्रथम जिला आगमन पर जिला कांग्रेस अनूपपुर के जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जहां सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान ने जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व विधायक अजय सिंह, कोतमा विधानसभा प्रभारी बलमीत खनूजा, अनूपपुर विधानसभा प्रभारी प्रवीण सिंह, एवं पुष्पराजगढ़ विधानसभा प्रभारी जानकी प्रसाद मिश्रा का अंगवस्त्र पहनाकर, उनका स्वागत कर, सम्मान किया गया और जिला समन्वय समिति के सदस्यों से प्रभारीगणों का परिचय करवाया गया। साथ ही अनूपपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस जनों को अन्य जिले में प्रभारी बनाए जाने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी/मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया। तत्पश्चात समन्वय समिति के सदस्यों ने बैठक में एक-एक कर पूर्व तय एजेंडों पर बात करते हुए अपने विचार व्यक्त कर व सुझाव प्रस्तुत किये। इसके बाद नव नियुक्त प्रभारियों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बैठक में उपस्थित सदस्यों के समक्ष अपनी अपनी बातें रखी। बैठक में पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह, पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल, पूर्व विधायक सुनील सराफ, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, गौ संरक्षण प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ व्हीपीएस चौहान, जिला पंचायत महामंत्री मनोज मिश्रा, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अन्य जिले के नियुक्त विधानसभा प्रभारी मनोज सराफ अंगा, आशीष त्रिपाठी, मयंक त्रिपाठी, सेवादल जिलाध्यक्ष डॉ एहसान अली, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष धरमदास, आशीष सिंह, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनारायण सिंह, कांग्रेस पिछड़ावर्ग विभाग जिलाध्यक्ष रजन राठौर, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष रामबालक चौधरी सहित अन्य सदस्यगण मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment