गंगा दशहरा के अवसर पर जल स्त्रोत स्थलों की श्रमदान से की गई साफ सफाई

---Advertisement---

 

अनूपपुर 25 मई 2026/ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिशा-निर्देशन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 अंतर्गत 25 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी एवं पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जल संरक्षण और संवर्धन के क्रियान्वयन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय ग्रामीण जनों द्वारा सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक सहभागिता की गई। श्रमदान कार्यक्रम के तहत पुरानी जल संग्रहण संरचना बाबडी, तालाब तथा घाटों की साफ-सफाई आदि का कार्य किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment