धार में नए एसपी ने संभाला पदभार,महिला सुरक्षा और त्वरित न्याय पर देंगे विशेष जोर.
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार के नवागत पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए जिले की कानून व्यवस्था को लेकर अपनी कार्ययोजना साझा की। एसपी शर्मा ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
एसपी सचिन शर्मा ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर अपराधों पर नियंत्रण रखने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही अवैध गतिविधियों, नशे के अवैध कारोबार और असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी पुलिस द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिले में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। ऐसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए पीड़िताओं को जल्द से जल्द न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। अपराधों की रोकथाम के लिए जिले में नियमित गश्त बढ़ाई जाएगी और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस विशेष निगरानी रखेगी।
बाइट
सचिन शर्मा नवागत पुलिस अधीक्षक,

















































