बंगाल में जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न, आतिशबाजी कर खिलाई मिठाई 

---Advertisement---

बंगाल में जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न, आतिशबाजी कर खिलाई मिठाई 

 

कोतमा:बंगाल चुनाव में जीत पर भाजपा मंत्री दिलीप जायसवाल एवं पदाधिकारियों द्वारा नगर के गांधी चौक में जीत का जस्न मनाया। बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत और पहली बार सरकार बनाए जाने से पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं खुशी देखी गई।

कोतमा के गांधी चौक पर कुटीर एवं लघु उद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया गया। गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जमकर आतिशबाजी के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने भावुक होते हुए कहा कि बंगाल की जनता ने वर्षों के इंतजार के बाद अपनी असली आजादी की लड़ाई जीती है। जहां एक नया सवेरा हुआ है।

बंगाल की अस्मिता और ‘सोनार बांग्ला’ के सपने की जीत है। भाजपा का 204 से अधिक सीटें जीतना यह दर्शाता है कि जनता अब तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की बेड़ियों को तोड़ चुकी है। आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब बंगाल में राष्ट्रवादी विचारधारा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ स्थापित होने जा रही है।”

मंत्री ने जीत का श्रेय केंद्रीय नेतृत्व को देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति बंगाल की जनता का अटूट विश्वास, गृह मंत्री अमित शाह की अचूक ‘चाणक्य नीति’ और राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन के कुशल सांगठनिक कौशल ने इस असंभव कार्य को संभव कर दिखाया है।विजय उत्सव के दौरान

भाजपा जिला प्रभारी संजय साहू, सिद्धार्थ सिंह, मदन त्रिपाठी, अजीत जैन,विनोद केवट, प्रभात मिश्रा, पुष्पेंद्र जैन रविंद्र राठौर, इकबाल हुसैन बोहरा, सीमा व्यौहार, मोहिनी वर्मा, दीप्ति जायसवाल, कैलाश जैन,विजय पांडे, उमेश व्यौहार, एवं सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

Leave a Comment