इंटक के 79वें स्थापना दिवस पर कोरबा में गरिमामय सम्मान समारोह

---Advertisement---

इंटक के 79वें स्थापना दिवस पर कोरबा में गरिमामय सम्मान समारोह
एसईकेएमसी केंद्रीय कार्यालय में सेवा-निवृत्त श्रमिकों का हुआ सम्मान, गोपाल नारायण सिंह बोले— मजदूर हितों की लड़ाई में इंटक का संघर्ष स्वर्णिम अध्याय

कोरबा। इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर 03 मई 2026 को साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (एसईकेएमसी-इंटक) के केंद्रीय कार्यालय, कोरबा में गरिमामय सम्मान एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया। श्रमिक एकता, संगठनात्मक समर्पण और मजदूर हितों के प्रति प्रतिबद्धता को समर्पित इस आयोजन में एसईसीएल कोरबा क्षेत्र से अप्रैल 2026 माह में सेवा-निवृत्त हुए कर्मचारियों का सम्मान कर उनके योगदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) एसईसीएल के केंद्रीय अध्यक्ष एवं एसईसीएल संचालन समिति के सदस्य आदरणीय श्री गोपाल नारायण सिंह उपस्थित रहे। उनके आगमन पर पदाधिकारियों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। समारोह का वातावरण श्रमिक एकता, सम्मान और संगठनात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा।

अपने प्रेरक संबोधन में श्री गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि इंटक केवल एक श्रमिक संगठन नहीं, बल्कि देश के श्रमिक आंदोलन का एक गौरवशाली इतिहास है। उन्होंने कहा कि इंटक को इस देश में बलिदान, संघर्ष और श्रमिक अधिकारों की सशक्त आवाज के रूप में जाना जाता है। मजदूरों के हक, सम्मान, बेहतर वेतनमान, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक सुविधाओं के लिए इंटक ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया में कर्मचारियों को बेहतर वेतन समझौता, सामाजिक सुरक्षा और अनेक सुविधाएं दिलाने में इंटक का योगदान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय रहा है।

उन्होंने कहा कि इंटक का 79वां स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन तमाम संघर्षों, त्यागों और बलिदानों को स्मरण करने का दिन है, जिनकी बदौलत आज श्रमिक वर्ग अपने अधिकारों के प्रति सजग और संगठित है। उन्होंने उपस्थित श्रमिकों से आह्वान किया कि वे संगठन की गौरवशाली परंपरा से प्रेरणा लेते हुए मजदूर हितों की रक्षा और अधिकारों की मजबूती के लिए एकजुट होकर आगे भी संघर्षरत रहें।

समारोह के दौरान एसईसीएल कोरबा क्षेत्र से माह अप्रैल 2026 में सेवा-निवृत्त हुए कर्मचारियों का साल, श्रीफल, पुष्पमाला एवं इंटक स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मानित सेवा-निवृत्त कर्मचारियों में श्री रिचर्ड डेविड लोगन, श्री एन.के. दुबे, श्री दिनेश कुमार राठौर, श्री नौशाद खान, श्रीमती सीमा सिंह, श्री सुभाष गार्डिया, श्रीमती भारती गार्डिया, श्रीमती कुमुदनी दास, श्री संजय दास, श्री जे.पी.एम. सिंह, श्री प्रभुनाथ पाण्डेय, श्री फलेन्द्र साहू, श्री सोन साय एवं श्री राजेंद्र राठौर शामिल रहे। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित जनों ने सेवानिवृत्त कर्मियों के दीर्घ सेवाकाल, श्रम समर्पण और संस्थान के प्रति उनकी निष्ठा को सराहा।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्रमिकों की दशा और दिशा बदलने में श्रमिक संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। इंटक ने सदैव श्रमिकों की आवाज को मजबूती प्रदान की है और संगठन की यह परंपरा आज भी पूरी निष्ठा से आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम ने श्रमिक एकजुटता, संगठनात्मक सुदृढ़ता और श्रम सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत किया।

समारोह को सफल बनाने में साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) कोरबा के पदाधिकारी श्री किशोर सिन्हा, श्री संदीप रॉय, श्री भोजराम, श्री संदीप चौधरी, श्री मनोज कटेरिया, श्री नवीन सिंह, श्री बी. शेखर, श्री सुनीत शुक्ला, श्री भागवत सिंह, श्री जितेंद्र श्रीवास, श्री कृष्णा एवं श्री माजिद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में कुसमुण्डा क्षेत्र से श्री नवल किशोर सिंह, श्री बी.एल. महंत (राजवीर), श्री राजू लाल सोनी, श्री नरेश प्रसाद साहू, श्री विनय कुमार स्वर्णकार, श्री शैलेन्द्र सिंह, श्री शंकर सिंह, श्री अश्वनी साहू, श्री अखिलेश साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रमिक उपस्थित रहे।

इंटक के 79वें स्थापना दिवस पर आयोजित यह समारोह न केवल सेवा-निवृत्त श्रमिकों के सम्मान का अवसर बना, बल्कि संगठन की गौरवशाली विरासत, श्रमिक हितों के संघर्ष और श्रम सम्मान की भावना को नई ऊर्जा देने वाला प्रेरक आयोजन सिद्ध हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment