कोतमा विधानसभा के सभी मंडलों में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला अनूपपुर के कोतमा विधानसभा अंतर्गत सभी मंडलों में 4 मई 2026 को संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। ये बैठकें भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के मार्गदर्शन में संपन्न हुईं, जिनमें मध्यप्रदेश शासन के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल एवं भाजपा जिला प्रभारी संजय साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे

बैठकों में जिला महामंत्री सिद्धार्थ शिव सिंह, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन, रिंकू शर्मा, कमलेश चतुर्वेदी, सुषमा जोशी, राजेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कोतमा, कोतमा ग्रामीण, बिजुरी, राजनगर एवं राजनगर ग्रामीण मंडलों में आयोजित इन बैठकों में संगठन की गतिविधियों एवं विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला प्रभारी संजय साहू ने बताया कि 1 से 7 मई तक सभी मंडलों में बैठकें आयोजित की जा रही हैं, वहीं 20 से 25 मई के बीच बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकें होंगी। उन्होंने बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों से संगठन की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि मन की बात कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा कार्यक्रम के बाद तत्काल संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाए।
उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं एवं किसानों को विशेष रूप से इन योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, जिससे संगठन को आगामी चुनावों में और मजबूती मिल सके।
मंत्री दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की कार्यशैली एवं पद्धति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी सक्रिय होकर कार्य करें और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। साथ ही ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।















































