एकलव्य विद्यालय में 20 अप्रैल को आयोजित होगा जिला स्तरीय “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम

---Advertisement---

 

अनूपपुर 19 अप्रैल 2026/ मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नारी शक्ति की गरिमा और उनके अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिले भर में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक “नारी शक्ति वंदन” पखवाडा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी अनुक्रम में 20 अप्रैल 2026 को अनूपपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री विनोद परस्ते को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती मंजूषा शर्मा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

 

साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर टेन्ट, साउण्ड सिस्टम, माईक, स्टेज निर्माण, कार्यक्रम स्थल में साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा स्वसहायता समूह की दीदियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 6, 2026

July 6, 2026

July 6, 2026

July 6, 2026

July 6, 2026

July 6, 2026

Leave a Comment