48 घंटे में नाबालिग बालिका सुरक्षित बरामद, वेंकटनगर पुलिस की तत्परता सराहनीय

---Advertisement---

 

अनूपपुर। पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर, थाना जैतहरी द्वारा 16 वर्ष 11 माह की नाबालिग बालिका को महज 48 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। 13 अप्रैल 2026 को बालिका के घर से लापता होने पर थाना जैतहरी में अपराध क्रमांक 148/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे गुमशुदा तलाश अभियान के तहत वेंकटनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 15 अप्रैल 2026 को अनूपपुर स्थित रैन बसेरा के पीछे से बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

 

उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं सुरेश कुमार अहिरवार, सोनू पर्ते, विजय टाटू, राजेंद्र अहिरवार एवं पंकज मिश्रा ने भी टीम के रूप में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। पुलिस की इस तत्परता से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 19, 2026

June 19, 2026

June 19, 2026

June 19, 2026

June 19, 2026

June 19, 2026

Leave a Comment