अमरकंटक में कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत , मेधावी छात्रों ने बढ़ाया मान

---Advertisement---

 

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

 

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में स्थित कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है । इस वर्ष विद्यालय के कुल 104 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया जिनमें सभी विद्यार्थी सफल घोषित हुए ।

 

विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए । प्रमुख रूप से मृणाल मित्तल , शुभ कुमार गुप्ता एवं सत्यम प्रसाद ने 95-95 प्रतिशत अंक अर्जित कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया । वहीं शौर्य प्रताप ने 94 प्रतिशत , अनन्या सिंह ने 93 प्रतिशत तथा अवनी जैन , पीहु सेजपाल , गायत्री मनोठिया एवं सौम्या राय ने 92-92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए । इसके अतिरिक्त वीर परस्ते ने 91 प्रतिशत तथा साक्षी परस्ते एवं अक्षत सिंह ने 90-90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया ।

 

इस उल्लेखनीय सफलता पर श्री कल्याण सेवा आश्रम के प्रबंधन्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि जी महाराज ने सभी छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों के परिश्रम , अनुशासन एवं गुरुओं के स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन का प्रतिफल है । विद्यालय के प्राचार्य ने भी समस्त स्टाफ के साथ मिलकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । उन्होंने यह भी कहा कि कल्याणिका विद्यालय निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है ।

 

विद्यालय परिवार में इस सफलता को लेकर हर्ष का वातावरण है तथा सभी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 16, 2026

April 16, 2026

April 16, 2026

April 16, 2026

April 16, 2026

April 16, 2026

Leave a Comment