जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में कोतमा जनपद क्षेत्र में जल स्रोत तथा नाली की साफ सफाई तथा खेत तालाब का किया जा रहा निर्माण

---Advertisement---

 

अनूपपुर,15 अप्रैल 2025/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दिशा निर्देशानुसार प्रदेश भर में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां अनूपपुर जिले में आयोजित की जा रही है।

 

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों की भी सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है।

 

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत कोतमा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री रावेंद्र आर्य ने बताया है कि जनपद क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत द्वारा वर्षा ऋतु के पूर्व नाली की साफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा है जिससे वर्षा ऋतु में जल निकासी सुलभ ढंग से हो सके।

 

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बेलगांव में सरपंच श्रीमती हेमलता सिंह के नेतृत्व में जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में सामुदायिक उपयोग के तालाब परिसर की साफ सफाई की जा रही है उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा श्रमदान कर साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है।

 

एपीओ श्री आर्य ने बताया है कि ग्राम पंचायत खमरौध में खेत तालाब का निर्माण कार्य श्रम नियोजन के माध्यम से किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

Leave a Comment