बगिया में लगी आग पर समय रहते पाया काबू, नगर परिषद कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर बुझाई लपटें राजनगर

---Advertisement---

 

राजनगर

नगर परिषद बंगवान के वार्ड क्रमांक 9 में रविवार दोपहर अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह आग सद्दाम हुसैन एवं मुबारक की बगिया में करीब शाम 4 बजे के आसपास अज्ञात कारणों से भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया

घटना की सूचना मिलते ही वार्ड के पार्षद समय लाल पटेल ने तुरंत राजनगर के फायर प्रभारी धनंजय यादव को फोन के माध्यम से अवगत कराया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया

दमकल कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ के चलते आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद अजय शंकर उपाध्याय ने भी पानी डालकर आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं आसपास के घरों से पानी लाकर नगर परिषद के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया

इस दौरान नगर परिषद बंगवान के कर्मचारी अखंड प्रताप सिंह, योगेंद्र गुप्ता, मनजीत भारती, सज्जन सिंह, अभय शाह और प्रदीप शुक्ला सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे और राहत कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई

दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की सतर्कता एवं सामूहिक प्रयास से एक संभावित बड़ी घटना टल गई। समय पर मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई ने वार्ड 9 को बड़ी क्षति से बचा लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment