एचएमएस यूनियन को बड़ा झटका: कुसमुण्डा में सुरजीत सिंह ‘हैप्पी’ सहित 70 से अधिक सदस्य इंटक में शामिल

---Advertisement---

एचएमएस यूनियन को बड़ा झटका: कुसमुण्डा में सुरजीत सिंह ‘हैप्पी’ सहित 70 से अधिक सदस्य इंटक में शामिल

कुसमुण्डा/कोरबा।
एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र में कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब यूनियन के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं जेसीसी सदस्य सुरजीत सिंह ‘हैप्पी’ ने अपने समर्थकों के साथ इंटक से संबद्ध एसईकेएमसी यूनियन का दामन थाम लिया। उनके साथ 70 से अधिक कर्मचारियों ने भी एचएमएस छोड़कर इंटक में शामिल होने की घोषणा की

जानकारी के अनुसार, 31 मार्च 2026 को एचएमएस के क्षेत्रीय अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद कुसमुण्डा क्षेत्र में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई थी। इसी क्रम में 10 अप्रैल 2026 को विकासनगर स्थित इंटक कार्यालय में एसईकेएमसी (इंटक) यूनियन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह बड़ा बदलाव सामने आया

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एसईकेएमसी (इंटक) के केंद्रीय अध्यक्ष एवं एसईसीएल संचालन समिति के सदस्य गोपाल नारायण सिंह, सह-अतिथि केंद्रीय कोषाध्यक्ष संदीप चौधरी, कोरबा क्षेत्र के महामंत्री संदीप राय, दीपका क्षेत्र के महामंत्री संजीव शर्मा सहित कांग्रेस पार्षद नवीन कुकरेजा और धनंजय दीवान उपस्थित रहे

इस दौरान सुरजीत सिंह ‘हैप्पी’ के नेतृत्व में राजा विश्वकर्मा, हरप्रसाद पटेल, दिनेश मानिकपुरी, बृजराज कंवर, अनिल, राजकुमार विश्वकर्मा, सोनू चौहान, राजू राजभर, आदित्य नारायण शर्मा, नवीन देवांगन, ओमप्रकाश, अजीत परिहार, विशाल छाबड़ा सहित 70 से अधिक सदस्यों ने इंटक यूनियन की सदस्यता ग्रहण की

कार्यक्रम का संचालन इंटक कुसमुण्डा क्षेत्र के अध्यक्ष बी.एल. महंत (राजवीर) ने किया, जबकि क्षेत्रीय महामंत्री राजू लाल सोनी ने आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में यूनियन के कई पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही

इस घटनाक्रम को कुसमुण्डा क्षेत्र में श्रमिक राजनीति के लिहाज से एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment