जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सामतपुर तालाब में स्वच्छता अभियान संचालित

---Advertisement---

 

अनूपपुर 7 अप्रैल 2026/ नगरपालिका परिषद अनूपपुर द्वारा जल स्त्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन हेतु चलाए जा रहे ‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान’’ के अंतर्गत आज एक महत्वपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत नगर के सामतपुर तालाब के घाटों की सघन सफाई का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

नगरपालिका के स्वच्छता अमले द्वारा तालाब के चारों ओर स्थित घाटों से कचरा, प्लास्टिक, सूखी पत्तियां और जलीय घास को हटाया गया। सफाई के साथ-साथ उपस्थित नागरिकों को जल स्त्रोतों को स्वच्छ रखने और उनमें अपशिष्ट न फेंकने की शपथ दिलाई गई। आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए जल भराव क्षमता को बढ़ाने और नगर के प्राकृतिक जल स्त्रोतों के सौंदर्य एवं स्वच्छता को बनाए रखने पर जोर दिया गया।

 

नगरपालिका परिषद ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने आस-पास के जल स्त्रोतों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और इस जन-अभियान का हिस्सा बनें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहर के सभी तालाबों और कुओं का कायाकल्प किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

Leave a Comment