मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली की कमान अब निरीक्षक विवेक पाटले के हाथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी हुआ आदेश

---Advertisement---

मनेन्द्रगढ़। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने अहम कदम उठाया है। सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ में बदलाव करते हुए अब इसकी कमान अनुभवी अधिकारी विवेक पाटले को सौंपी गई है। पूर्व थाना प्रभारी दीपेश सैनी के रायपुर स्थानांतरण के बाद यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू की गई।

विवेक पाटले को पुलिस महकमे में एक तेजतर्रार और परिणामोन्मुख अधिकारी के रूप में जाना जाता है। जिला एमसीबी में साइबर सेल प्रभारी रहते हुए उन्होंने तकनीकी अपराधों के खिलाफ कई प्रभावी कार्यवाहियां कीं जिससे उनकी कार्यशैली को विशेष पहचान मिली वहीं पोंडी थाना प्रभारी के रूप में भी उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व और सख्त अनुशासन से बेहतर कानून-व्यवस्था कायम की थी।

मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली जिसे जिले का एक संवेदनशील थाना क्षेत्र माना जाता है। वहां उनकी नियुक्ति को पुलिस विभाग की रणनीतिक सोच का हिस्सा माना जा रहा है। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में अपराधों पर नियंत्रण, त्वरित कार्यवाही और आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित होगा। इस प्रशासनिक बदलाव के साथ ही विभाग ने अन्य व्यवस्थाओं को भी संतुलित रखा है। पुलिस सहायता केंद्र नागपुर के प्रभारी शेषनारायण सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए पोंडी थाना से जुड़े कार्यों के संचालन में लगाया गया है ताकि कार्यों की निरंतरता बनी रहे।

नये नेतृत्व के आगमन से पुलिस विभाग में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है वहीं आमजन को भी अब अधिक सक्रिय, संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग की आस है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment