धार नगर के भाजपा केसरीमल सेनापति मण्डल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ

---Advertisement---

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

भाजपा सरकार में भारत का गौरव दुनिया में बढ़ा है- पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा

 

धार । पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत धार नगर के भाजपा केसरीमल सेनापति मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन रविवार को हुआ।

शनिवार को उद्घाटन सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा वरिष्ठ नेता श्री विक्रम वर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती धार विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती नीना वर्मा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विशाल निगम भाजपा जिला महामंत्री देवेंद्र सोनोने टोली संयोजक जिला महामंत्री राकेश पटेल मंचासीन रहे।

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रगान के साथ आरंभ किया।

दो दिवसीय मण्डल प्रशिक्षण वर्ग में कुल 8 सत्र हुए। जिसमे विभिन्न विषय – पार्टी का इतिहास, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, केंद्र सरकार की योजनाएं, राज्य सरकार की उपलब्धियां बूथ प्रबंधन और मन की बात कार्यक्रम, हमारी कार्य पद्धति, सोशल मीडिया, एआई, नमो व संगठन एप के बारे में पर वक्ता के रूप में श्री विक्रम वर्मा महंत निलेश भारती श्रीमती नीना वर्मा देवेंद्र सोनोने मनोज धदवे अंकित भावसार देवेंद्र पाटीदार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। सभी सत्रों में वर्ग गीत श्रीमती अल्पना जोशी ने गाया।

विभिन्न सत्रों के अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता जोशी जिला उपाध्यक्ष श्रीमती राखी राय भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा पूर्व पार्षद हुकुम लश्करी नव नियुक्त अल्टरमैन राजेश हरोड़ टोनी ठाकुर द्वारा की गई।

भाजपा पार्टी का इतिहास व विकास विषय पर श्री विक्रम वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज पार्टी जिस मुकाम पर पहुंची है। इसके पीछे कई नेताओ व कार्यकर्ताओ का कड़ा संघर्ष है। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थापना और विकास के इतिहास को तीन चरणों में समझा जा सकता है। उन्होंने भारतीय जनसंघ, आपातकाल के बाद जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि संगठन नेतृत्व ने विपक्ष में रहते हुए राष्ट्र हित के मुद्दे पर सड़क से संसद तक संघर्ष किया। प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी और अब नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने विकास का रिकार्ड बनाया है। इससे भारत का गौरव दुनिया में बढ़ा है।

श्री वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के साथ-साथ देश का विभाजन हुआ। नेहरू-लियाकत समझौते से पाकिस्तान में रह गए अल्पसंख्यकों की जिम्मेदारी से तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने स्वयं को मुक्त कर लिया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुकर्जी ने इस समझौते के विरोध में नेहरू कैबिनेट से त्यागपत्र दे दिया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुकर्जी की अध्यक्षता में 21 अक्तूबर, 1951 को भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई।

नवगठित जनसंघ ने 1952 में ‘दीपक’ चुनाव चिह्न पर अपना पहला चुनाव लड़ा। 3 सांसद जीते तथा देशभर में 3.06 प्रतिशत मत प्राप्त कर इसे राष्ट्रीय दल का दर्जा प्राप्त हुआ।

संसद में डॉ. मुखर्जी के नेतृत्व में 38 सांसदों (6 राज्यसभा से) ने नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट (एनडीएफ) का गठन किया। इस प्रकार से डॉ. मुकर्जी देश के पहले अनौपचारिक नेता प्रतिपक्ष बने।

भारतीय जनता पार्टी का गठन

उन्होंने कहा कि आपातकाल से संघर्ष के क्रम में जनसंघ का विलय जनता पार्टी में किया गया था, परंतु जनता पार्टी के विघटन के क्रम में कुछ नेताओं द्वारा ‘दोहरी सदस्यता’ का विषय उठाकर पूर्व जनसंघ के नेताओं पर निशाना साधा गया।

परिणामस्वरूप 6 अप्रैल, 1980 को श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया। चुनाव निशान ‘कमल का फूल’ निश्चित किया गया।

मंडल में प्रशिक्षण वर्ग में अपेक्षित मंडल पदाधिकारी कार्य समिति सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें। संचालन राजेश डाबी व आभार बादल मालवीय ने किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment