पुलिस लाइन बैकुंठपुर में एरोबिक्स कार्यक्रम का हुआ आयोजन बच्चों और महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

---Advertisement---

 

 

कोरिया। जिले में कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने और पुलिस एवं जनता के बीच दूरी कम करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन बैकुंठपुर में एरोबिक्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे के नेतृत्व में किया गया जिसमें आम नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम को रोचक और ऊर्जावान बनाने के लिये पीटीआई संजू, एस पी सरकार और लालता द्वारा संगीत के साथ एरोबिक्स गतिविधियां कराई गईं वहीं खेल विभाग से सूरज कुमार की उपस्थिति ने आयोजन को और प्रेरणादायक बनाया। इस दौरान लगभग 250 से 300 बच्चों और महिलाओं ने एरोबिक्स का आनंद लिया और फिटनेस के महत्व को समझा।

विशेष रूप से बच्चों ने सरगुजा ओलंपिक के प्रतीक चिन्ह के साथ पीटी गतिविधियों में हिस्सा लिया जिससे उनमें खेल और स्वास्थ्य के प्रति उत्साह बढ़ा।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किये जायेंगे ताकि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके और सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिये प्रेरित किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

Leave a Comment