अनूपपुर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: लंबे समय से फरार दो वारंटी गिरफ्तार

---Advertisement---

 

अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी अरविंद जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार सुबह कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस के मामले में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत फरार आरोपी सूरज प्रसाद राठौर (25) निवासी ग्राम खोलगड़ी तथा विद्युत चोरी के मामले में धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत फरार आरोपी रामनारायण पटेल (45) निवासी ग्राम दुलहरा को गिरफ्तार किया

 

दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। पुलिस टीम में सहायक उपनिरीक्षक गोविंद पनिका, प्रधान आरक्षक रीतेश सिंह और आरक्षक अमित मरावी शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment