अमाडांड़ OCM खदान में चोरी करते 4 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, 75 हजार का सामान जप्त

---Advertisement---

 

रामनगर/अनूपपुर। जिले में खदानों में हो रही चोरी पर अंकुश लगाने के लिए रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमाडांड़ ओसीएम खदान में चोरी करते चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 75 हजार रुपये मूल्य का सामान जप्त किया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम और एसडीओपी कोतमा नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना रामनगर क्षेत्र के अमाडांड़ ओसीएम खदान में सुरक्षा प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने सूचना दी कि रात करीब 2:30 बजे कुछ अज्ञात लोग स्टोर में रखी कॉपर केबल चोरी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और खदान परिसर की घेराबंदी कर आरोपियों को चोरी करते समय ही पकड़ लिया।

 

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में जैनुल आबेदीन (36 वर्ष), मोहम्मद साकिल (25 वर्ष), जलेश्वर चौधरी (35 वर्ष) निवासी कोतमा तथा रामदास (42 वर्ष) निवासी मलगा शामिल हैं। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल, दो कीपैड मोबाइल, एक टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल जिसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपये है तथा लगभग 5 से 7 मीटर कॉपर केबल जिसकी कीमत करीब 5 हजार रुपये आंकी गई है, बरामद की गई।

 

पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 91/26 दर्ज करते हुए आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(बी) और 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण कायम किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

इस पूरी कार्रवाई में एएसआई विनोद नाहर, प्रधान आरक्षक अमित पटेल और आरक्षक मूरत सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में खदानों में होने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 4, 2026

April 4, 2026

April 4, 2026

April 4, 2026

April 4, 2026

April 4, 2026

Leave a Comment