कोतमा/ चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज पूरे क्षेत्र में हनुमान जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में अनूपपुर जिले के अंतर्गत ग्राम बेलिया बड़ी स्थित हनुमान मंदिर में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जहां सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा हनुमान मंदिर के पुजारी कुलदीप पांडे द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि कलयुग में भगवान श्री हनुमान जी को साक्षात देव के रूप में पूजा जाता है और उनका प्रकटोत्सव चैत्र पूर्णिमा के दिन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त एवं अष्ट सिद्धि और नव निधि के दाता श्री हनुमान जी की कृपा से ही भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि विगत कई वर्षों से हनुमान जयंती के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं और इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को विधि-विधान के साथ सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने समस्त नागरिकों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हों और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।
हनुमान जयंती को लेकर पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है, मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है और जय श्री राम व बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है। साथ ही हनुमान जयंती के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही















