अनूपपुर के दो विद्यार्थी ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत नागालैंड भ्रमण पर रवाना कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने दी शुभकामनाएँ  

---Advertisement---

 

अनूपपुर, 01 अप्रैल 2026/ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अंतर्गत सांस्कृतिक आदान-प्रदान और युवाओं को देश की विविधताओं से जोड़ने के उद्देश्य से अनूपपुर जिले के दो विद्यार्थियों का चयन नागालैंड के शैक्षणिक भ्रमण (Exposure Visit) के लिए किया गया है। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने चयनित विद्यार्थियों कुमारी अनुराधा गुप्ता एवं श्री पन्नालाल चौधरी को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके सफल एवं ज्ञानवर्धक भ्रमण के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की।

 

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयनित विद्यार्थियों की भोपाल तक की यात्रा और वहां से नागालैंड रवानगी के दौरान सुरक्षा एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता है और वे देश की विभिन्न संस्कृतियों, कलाओं एवं परंपराओं को प्रत्यक्ष रूप से समझने में सक्षम होते हैं।

 

विद्यार्थियों का भ्रमण 02 से 06 अप्रैल 2026 तक होगा। यात्रा की शुरुआत भोपाल से दीमापुर (हवाई मार्ग) से होगी और वापसी दीमापुर से दिल्ली एवं दिल्ली से भोपाल तक ‘वन्दे भारत एक्सप्रेस’ द्वारा की जाएगी। विद्यार्थियों के साथ संभाग स्तर से नियुक्त शिक्षक दल भी मार्गदर्शन एवं सुरक्षा हेतु उपस्थित रहेंगे।

 

इस पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थी नागालैंड की अद्वितीय जनजातीय संस्कृति, ऐतिहासिक स्थल और शैक्षणिक नवाचारों का अवलोकन करेंगे। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से अपेक्षा की है कि वे अनुभवों को सीखकर जिले के अन्य विद्यार्थियों के साथ साझा करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment