राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न शिविर में सहभागिता करने वाले स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र व टी-शर्ट देकर किया गया सम्मानित 

---Advertisement---

 

अनूपपुर 01 अप्रैल 2026/ शासकीय महाविद्यालय जैतहरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 24 मार्च से शास.उच्च.माध्य. विद्यालय धनगवां पूर्वी में आयोजित हो रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन 30 मार्च को सम्पन्न हुआ। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता, नशा मुक्ति, पौधरोपण जैसे अभियानों एवं योग और स्वास्थ्य जागरूकता सहित विभिन्न रचनात्मक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह और शिक्षा के महत्व को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

 

समापन अवसर पर पूर्व सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री डी.एस. राव ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उनके सेवा भाव, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना की तथा समाज सेवा के प्रति निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में थाना जैतहरी के उप निरीक्षक श्री अमरलाल यादव ने स्वयंसेवकों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। उन्होंने साइबर अपराध के विभिन्न प्रकारों, जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, हैकिंग एवं फिशिंग के बारे में जानकारी दी तथा उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती संगीता उइके ने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवकों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने, अपने कौशल का विकास करने एवं जिम्मेदार नागरिक के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में सहायक होते हैं।

 

इस अवसर पर रासेयो महिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खुशबू खान व रासेयो पुरुष कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजकुमार सिंह ने सप्ताह भर चले दैनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में सात दिवसीय विशेष शिविर में प्रतिभागिता करने वाले स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र एवं टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवक मोहन सिंह, स्वयंसेविका पायल राठौर एवं संजना सिंह तोमर एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण व कर्मचारी सहित शिविर में सहभागिता करने वाले स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment