अनूपपुर/राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, शासकीय महाविद्यालय जैतहरी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनगवां पूर्वी में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शिविर के छठवें दिवस अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अभिमन्यु प्रसाद भुर्तिया द्वारा शिविर स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में संचालित विभिन्न गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं अनुशासन का अवलोकन किया तथा उनकी सराहना की। साथ ही, उन्होंने स्वयंसेवकों से संवाद कर उनके अनुभवों को जाना और आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए। इसके पश्चात बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम समन्वयक ने सभी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं व्यक्तित्व विकास के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उनका उद्बोधन स्वयंसेवकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा। इस दौरान सभी स्वयंसेवकों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया और शिविर की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया। अंत में वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक एवं कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कार्यक्रम समन्वयक को श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम समन्वयक ने सभी स्वयंसेवकों के साथ मध्यान्ह भोजन कर आत्मीयता का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ स्वयंसेवक मोहन सिंह एवं कार्यक्रम का आभार व्यक्त शरद राठौर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ.आर.एस वाटे, राष्ट्रीय सेवा योजना महिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खुशबू खान, पुरुष कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजकुमार सिंह एवं शिविर में सहभागिता कर रहे सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
जैतहरी महाविद्यालय द्वारा आयोजित हो रहे सात दिवसीय विशेष शिविर में कार्यक्रम समन्वयक का निरीक्षण एवं प्रेरणादायक उद्बोधन-
By: संतोष चौरसिया संपादक (कोयलांचल न्यूज )
On: Tuesday, March 31, 2026 4:37 PM
---Advertisement---









