लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

---Advertisement---

 

अनूपपुर। पुलिस सहायता केंद्र देवहरा थाना चचाई की टीम ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ सिंह मरकाम तथा एसडीओपी अनूपपुर नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

 

माननीय न्यायालय अनूपपुर द्वारा प्रकरण क्रमांक 1092/21 एवं अपराध क्रमांक 306/21 धारा 294, 323, 506 के तहत स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंटी हरिपाल पिता शीतल कोल (39 वर्ष) निवासी ग्राम सगमा टोला थाना चचाई लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को लगातार चकमा देकर बच निकलता था।

 

पुलिस को सूचना मिलने पर चौकी देवहरा की टीम ने ग्राम सगमा टोला में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

 

कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रंगनाथ मिश्रा के नेतृत्व में धर्मेंद्र महोबिया, राजाराम दहिया, उमेश केवट और सचिन गोड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment