कॉम्बिंग गश्त में पुलिस की कार्रवाई, 3 वारंटी गिरफ्तार
अनूपपुर। थाना करनपठार पुलिस एवं चौकी सरई की टीम ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी पुष्पराजगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार बरकरे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी वसूली व गिरफ्तारी वारंट के आधार पर ग्राम पिपरिया निवासी आशोक सिंह मरावी (30), ग्राम तुलरा निवासी रोविन्द्र कोल (26) तथा ग्राम खमरौध चौकी सरई निवासी मोहन सिंह मरावी (55) को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के विरुद्ध धारा 125(3) तथा विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत वारंट जारी किए गए थे और ये लंबे समय से फरार चल रहे थे।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों के निवास स्थानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
कार्रवाई में मंगला दुबे, लियाकत अली, धनेश्वर पटेल, कमल किशोर चन्द्रोल, राजकुमार परस्ते, शशि गोड, रामप्रसाद सिंह मरावी, फूल सिंह श्याम और साहब सौर की भूमिका रही।









