मंदिर में हुई चोरी का हुआ खुलासा, सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही

---Advertisement---

 

चांदी का मुकुट बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

 

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने के लिये सतत सक्रिय सिटी कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर मुस्तैदी दिखाते हुए मंदिर में हुई चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में की गई है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 18 चनवारीडांड निवासी संदीप कुमार मिश्रा जो चोला मंडलम कंपनी में फाइनेंस कार्य से जुड़े हैं और स्थानीय हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ और देखरेख का दायित्व निभाते हैं। उनके द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे पूजा-अर्चना के बाद मंदिर बंद कर घर चले गये थे।

शाम लगभग 5 बजे जब वे फिर से मंदिर पहुंचे और साफ-सफाई करने लगे तो उन्होंने देखा कि भगवान की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट गायब है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर से मुकुट चोरी कर लिया गया था। सूचना मिलते ही क्षेत्र के शेष नारायण मिश्रा, विरेन्द्र सिंह, मनोज मिश्रा सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान कर कार्यवाही करते हुए नौसाद अली उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नं. 18 मलाई भट्ठा और साहिल गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी एफसीआई गोदाम के पीछे मनेन्द्रगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया चांदी का मुकुट भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(3), 305(D) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई है।

एमसीबी जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि अपराधों पर समय रहते प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

सम्पूर्ण कार्यवाही में सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपेश सैनी, प्रधान आरक्षक विवेकमणि तिवारी, आरक्षक राकेश शर्मा, दीप तिवारी और नगर सैनिक विनीत सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment