अमरकंटक हिंडालको में भव्य हनुमान जयंती आयोजन की तैयारी हनुमान जयंती पर अखंड चौबीस घंटे का कीर्तन

---Advertisement---

 

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

 

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक के हिंडालको मंदिर में विराजित भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर्व को लेकर भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं ।

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त हिंडालको परिवार द्वारा श्रद्धा , भक्ति और उत्साह के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।

कार्यक्रम प्रभारी संतोष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 01 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे से चौबीस घंटे का अखंड कीर्तन प्रारंभ होगा जो लगातार 02 अप्रैल दिन गुरुवार दोपहर तक चलेगा ।

भगवान श्री हनुमान जयंती के पावन दिवस पर मूर्धन्य पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजन , आरती एवं हवन आदि किया जाएगा ।

तत्पश्चात पूजन उपरांत दोपहर में कन्या भोज बाद विशाल भंडारा , प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा जो देर रात तक चलता रहेगा ।

हनुमान जयंती के इस पावन अवसर पर समस्त हिंडालको परिवार हिंडालको (बाराती) सहित नगर के समस्त भक्तों एवं श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा प्रभु श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य करें । इस कार्यक्रम के प्रमुखजन में ओम रस्तोगी , संजय नाईक , सुभाष सेन , मानिक पनारिया , राजा सेन , संतोष सिंह , धीरेन्द्र सोनवानी , लवकेश पिटानिया , पंकज दास , बाबा पाठक , त्रिभुवेंद्र दास आदि ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment