सेवानिवृत्ति पर मृगेंद्र सिंह का सम्मान, काली मंदिर भालूमाडा में सुंदरकांड व विशाल भंडारे का आयोजन

भालूमाडा। एसईसीएल कालरी के वीआईपी गेस्ट हाउस के इंचार्ज मृगेंद्र सिंह के सेवा निवृत्त होने के अवसर पर भालूमाडा स्थित काली मंदिर प्रांगण में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का वृहद आयोजन हुआ, जिसमें उनके इष्ट मित्रों, सहयोगियों और परिवारजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। धार्मिक माहौल में श्रद्धालु भक्ति भाव से सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए और भगवान से मृगेंद्र सिंह के सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की

सुंदरकांड पाठ के पश्चात मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मित्रों, शुभचिंतकों और सहकर्मियों ने मृगेंद्र सिंह को सेवा निवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी तथा उनके लंबे और सफल कार्यकाल की सराहना की

वक्ताओं ने कहा कि मृगेंद्र सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा सभी की मदद करने का प्रयास किया और अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व व सहयोगी भावना के कारण लोगों के बीच उनकी अच्छी पहचान और मजबूत पकड़ रही। उनके साथ काम करने वाले लोगों ने उनके अनुभव, कार्यशैली और व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया।
उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करने वालों में क्षेत्र के कई अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन शामिल रहे। प्रमुख रूप से सुखविंदर सिंह, गुलाब रजक, संतोष चौरसिया, अजय द्विवेदी, मोनू जायसवाल, लाल बहादुर जायसवाल, मंजू मिश्रा सहित हजारों की संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और सम्मानपूर्वक विदाई दी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं और उनके आगामी जीवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, मित्रगण और परिवारजन उपस्थित रहे।


















