अमरकंटक में 3 अप्रैल को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक जिला अध्यक्ष रामचरण यादव ने महिला, युवा और पदाधिकारियों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

---Advertisement---

अमरकंटक में 3 अप्रैल को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक
जिला अध्यक्ष रामचरण यादव ने महिला, युवा और पदाधिकारियों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

अनूपपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा (रजि.) जिला अनूपपुर की महत्वपूर्ण बैठक 3 अप्रैल 2026 को पवित्र नगरी अमरकंटक में आयोजित की जाएगी। बैठक शुक्रवार दोपहर 1 बजे पर्यटन गेस्ट हाउस, अमरकंटक में संपन्न होगी। इस संबंध में जिला अध्यक्ष रामचरण यादव ने संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, महिला यादव महासभा, युवा यादव महासभा तथा समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

जिला अध्यक्ष रामचरण यादव द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि बैठक में संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के एजेंडे में यादव महासभा के स्थापना वर्ष को मनाने की रूपरेखा, रायपुर स्थित यादव धर्मशाला का सही उपयोग किए जाने पर विचार तथा वर्ष 2026-27 के लिए सदस्यता अभियान को लेकर रणनीति तय की जाएगी।

रामचरण यादव ने कहा कि समाज और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने महिला और युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों से भी बैठक में उपस्थित होकर अपने विचार रखने का आग्रह किया है।

उन्होंने बताया कि बैठक में समाज से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। जिला अध्यक्ष रामचरण यादव ने सभी पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment