कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका जबलपुर से दस्तयाब कर बहला फुसलाकर साथ भगाकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम जी एवं एसडीओपी श्री नवीन तिवारी जी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को जबलपुर से दस्तयाब कर नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर साथ भगाकर दुष्कर्म का आरोपी शिवम राठौर निवासी अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 16.01.2026 को 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के अचानक घर से बिना बताये चले जाने एवं ना मिलने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 44/26 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिहं, प्रधान आरक्षक महेन्द्र राठौर, महिला आरक्षक जानकी बैगा, सायबर सेल अनूपपुर से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार एवं आरक्षक पंकज मिश्रा की संयुक्त टीम के द्वारा उक्त नाबालिग बालिका की लगातार प्रयास कर पतासाजी की गई एवं उक्त नाबालिग बालिका को जबलपुर में थाना हनुमानताल अंतर्गत टेढी नीम इलाके में एक किराये के कमरे में आरोपी शिवम राठौर पिता सुन्दरलाल राठौर उम्र 19 साल निवासी वार्ड न. 01 सामतपुर अनूपपुर के कब्जे से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है। प्रकरण की विवेचना प्रभारी एसडीओपी अनूपपुर श्री नवीन तिवारी जी द्वारा की गई एवं आरोपी शिवम राठौर को उक्त आदिवासी नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर साथ में भगा ले जाने एवं दुष्कर्म किये जाने के आरोप में धारा 137(2), 65(1) बी.एन.एस. 5एल, 6 पाक्सो एक्ट 3(2) (V) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में गिरफ्तार किया गया है।










