संगठन सृजन अभियान में कांग्रेस ने भरी नई ऊर्जा  मंडल प्रभारियों की घोषणा के साथ जमीनी मजबूती पर जोर

---Advertisement---

एमसीबी/जनकपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जनकपुर में आयोजित बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जनकपुर और कोटाडोल की संयुक्त बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने रणनीति तय करते हुए नये मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की।

बैठक में जनकपुर ब्लॉक के माड़ीसरई मंडल से रंगेलाल बैगा, जनकपुर से जयकरन सिंह, बहरासी से सेमलाल बैगा और कुंवारपुर से कौशल पनिका को जिम्मेदारी सौंपी गई वहीं कोटाडोल ब्लॉक के कोटाडोल मंडल से वरुणेंद्र सिंह और मैनपुर से राम बहादुर बैगा को मंडल प्रभारी बनाया गया। बैठक में वार्ड और पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आम जनता के साथ सीधे संवाद को लेकर व्यापक चर्चा हुई। पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिये ठोस रणनीति तैयार की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ताओं की एकजुटता में है। उन्होंने आह्वान किया कि हर कार्यकर्ता गांव-गांव, वार्ड-वार्ड तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों और विचारों को लोगों तक पहुंचाये। जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को नई दिशा और ऊर्जा मिल रही है। जिला महामंत्री अवधेश प्रताप सिंह, जनकपुर ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर प्रताप सिंह और कोटाडोल ब्लॉक अध्यक्ष रामू सिंह ने भी संगठन को मजबूत करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और बूथ स्तर तक सक्रियता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस अमोल सिंह मरावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को सशक्त बनाने और आने वाले समय में कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

Leave a Comment