जंगल में जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार, नगद सहित 1.11 लाख का मशरूका जब्त

---Advertisement---

जंगल में जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार, नगद सहित 1.11 लाख का मशरूका जब्त

कोतमा
थाना कोतमा पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पचखुरा के जंगल में दबिश देकर 6 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगद राशि, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। कुल जब्त मशरूका की कीमत 1,11,490 रुपए बताई गई है।

थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक रत्नांबर शुक्ल को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पचखुरा के जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों के माध्यम से रुपये–पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे, लेकिन सतर्कता से की गई कार्रवाई के चलते छह आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 26,990 रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन (कीमत 34,500 रुपए), एक मोटरसाइकिल (कीमत 50,000 रुपए) तथा 52 ताश के पत्ते बरामद कर विधिवत जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों में अभय राव, रामू शर्मा, मनीष यादव, सरित श्रीवास्तव, अशोक प्रजापति और मोहम्मद शब्बीर शामिल हैं।

आरोपियों के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 एवं बीएनएस की धारा 49 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रामखेलावन यादव, ज्ञानेंद्र पासी तथा आरक्षक संजय द्विवेदी, राकेश सिंह, स्वदेश चौहान, जितेंद्र मंडलोई और चालक आरक्षक अनिल मरावी की विशेष भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

Leave a Comment