बढ़ते तापमान के दृष्टिगत लू से बचाव के लिए सलाह

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर 23 मार्च 2026/ स्वास्थय विभाग द्वारा बढ़ते हुए तापमान से स्वास्थय पर होने वाले दुष्प्रवभावों से बचाव के लिए सलाह दी गई है। बताया गया है कि तेज धूप में ज्यादा देर तक रहना लू लगने का प्रमुख कारण होता है। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे इलेक्ट्रोराइड का असंतुलन हो जाता हैं।

 

लू से बचाव के लिए क्या करें

 

गर्मी के दौरान लू से बचाव के लिए नियमित पानी पीते रहे। धूप में बाहर निकलते समय शरीर को सूती वस्‍त्रों से ढांक कर रखें और अखबारों एवं सोशल मीडिया पर आने वाले स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समाचारों का अवलोकन करें।

 

क्या न करें

 

गर्मी के दौरान लू से बचाव के लिए दोपहर 12 बजे से 03 बजे के बीच धूप में न निकलें, इस समय लू लगने की संभावना अधिक होती है। मदिरा, चाय, कॉफी इत्यादि का अत्याधिक सेवन न करें। कोई भी अधिक मेहनत का कार्य करते समय पर्याप्त पानी पीते रहें और डिहाइड्रेशन से बचें। बासी भोजन का सेवन न करें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। इसके साथ ही लू के लक्षण दिखाई देने पर अपने नजदीकी चिकित्सालय में संपर्क करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment