द्रोणाचार्य दुबे बने अधिमान्यता पत्रकार नेतृत्व समिति के प्रदेश अध्यक्ष

---Advertisement---

 

 

पत्रकारों में हर्ष का माहौल

 

एमसीबी। छत्तीसगढ़ प्रदेश की पत्रकारिता जगत में एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत DD समाचार के संपादक और संस्थापक द्रोणाचार्य दुबे को अधिमान्यता पत्रकार नेतृत्व समिति का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष डल्लू सोनी द्वारा की गई है जिसके बाद प्रदेश भर के पत्रकारों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

द्रोणाचार्य दुबे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितैषी लेखनी के लिये पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में अनेक सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। उनकी कार्यशैली में स्पष्टता, साहस और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता झलकती है जिसके कारण वे प्रदेश के विश्वसनीय पत्रकारों में गिने जाते हैं। समिति द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी उनके सशक्त नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और पत्रकार हितों के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए सौंपी गई है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा के मुद्दों पर प्रभावी पहल की जायेगी।

द्रोणाचार्य दुबे की यह नियुक्ति ना केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है बल्कि छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता के लिये भी एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। उनकी पहचान प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी बन चुकी है और अब प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वे संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की दिशा में कार्य करेंगे।

प्रदेश के विभिन्न जिलों से पत्रकारों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे पत्रकार हित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय बताया है। उनका मानना है कि द्रोणाचार्य दुबे के नेतृत्व में संगठन अधिक सक्रिय, मजबूत और प्रभावशाली भूमिका निभायेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment