कोयलांचल समाचार की खबर का बड़ा असर: कलेक्टर के संज्ञान के बाद पसान में शुरू हुई गैस सप्लाई, खुला एजेंसी कार्यालय

---Advertisement---

कोयलांचल समाचार की खबर का बड़ा असर: कलेक्टर के संज्ञान के बाद पसान में शुरू हुई गैस सप्लाई, खुला एजेंसी कार्यालय

अनूपपुर। लोकप्रिय न्यूज वेबसाइट कोयलांचल समाचार में प्रकाशित खबर का बड़ा असर सामने आया है। पसान क्षेत्र में लंबे समय से गैस सप्लाई को लेकर चल रही समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद कलेक्टर हर्षल पंचोली ने मामले को संज्ञान में लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अकरम इंडियन गैस एजेंसी ने पसान क्षेत्र में गैस सप्लाई शुरू कर दी है तथा स्थानीय स्तर पर कार्यालय भी प्रारंभ कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र के उपभोक्ता लंबे समय से गैस सप्लाई की समस्या से परेशान थे। आरोप था कि अकरम इंडियन गैस एजेंसी द्वारा पसान क्षेत्र की अनदेखी की जा रही थी और कार्यालय कोतमा से संचालित कर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा था। इस मुद्दे को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उठाया, जिसे कोयलांचल समाचार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।

नगर पालिका परिषद पसान के वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद सविता रूपेश सिंह, वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद इंद्रलाल केवट तथा भाजपा महिला नेत्री मीनू तिवारी ने प्रशासन से शिकायत करते हुए बताया था कि लंबे समय से क्षेत्र में गैस की नियमित सप्लाई नहीं हो रही थी, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने गैस एजेंसी को उपभोक्ताओं की सुविधा के अनुसार व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद 22 मार्च 2026 से पसान क्षेत्र में अकरम इंडियन गैस एजेंसी का वाहन गैस सिलेंडर की सप्लाई करते हुए नजर आया और एजेंसी द्वारा पसान में कार्यालय भी शुरू कर दिया गया।

गैस सप्लाई शुरू होने और स्थानीय कार्यालय खुलने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने कलेक्टर हर्षल पंचोली के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की तत्परता और कोयलांचल समाचार की पहल से उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो सका।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment