अनूपपुर
जिले के थाना चचाई पुलिस ने नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर उसे सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 20 मार्च 2026 को बालिका की मां द्वारा थाना चचाई में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 72/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की सहायता से 21 मार्च 2026 को बालिका को अनूपपुर जिले के बाहर से सुरक्षित बरामद कर लिया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।
पूरी कार्रवाई मोती उर रहमान, जगन्नाथ मरकाम और नवीन कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में राघव बागरी के नेतृत्व में की गई। इस कार्यवाही में किरण मिश्रा, अशोक वर्मन और अनामिका की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।







