आयो लाल झूलेलाल के जयकारों से गूंजा जैतहरी: धूमधाम से मनाई गई भगवान श्री झूलेलाल जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा

---Advertisement---

जैतहरी।

भगवान श्री झूलेलाल जयंती के पावन अवसर पर जैतहरी नगर में सिंधी समाज द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पूरे नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। सिंधी समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सामुदायिक भवन में एकत्रित होकर भगवान श्री झूलेलाल साईं जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के पश्चात सिंधी भजनों का आयोजन किया गया और भगवान श्री झूलेलाल की महाआरती की गई।

 

महाआरती के बाद समाज की ओर से सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद भगवान श्री झूलेलाल जी की बहराणा साहिब के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा समरसता पथ से प्रारंभ होकर पुलिस थाना जैतहरी, परशुराम चौक, सिंधी धर्मशाला चेतन कुटी, जिला सहकारी बैंक चौराहा, सत्यनारायण मंदिर, सेंट्रल बैंक, राम मंदिर, मेन मार्केट, कमनिया गेट, सिविल लाइन, परमट मोहल्ला, गांधी चौक, ताम्रकर मोहल्ला, जैन मंदिर, अहिंसा चौक, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, मिनी स्टेडियम, नगरपालिका चौक, अस्पताल और पानी टंकी चौक होते हुए वार्ड क्रमांक 9 स्थित नया तालाब तक पहुंची।शोभायात्रा के दौरान सिंधी समाज के युवाओं ने पारंपरिक सिंधी नृत्य ‘छेंज’ की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने नगरवासियों का मन मोह लिया। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान झूलेलाल के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।

 

कार्यक्रम में सिंधी पूज्य पंचायत के वरिष्ठ समाजसेवी राजाराम आहूजा, खेमचंद आहूजा, हरेश आहूजा, घनश्याम आहूजा, हरीश देवानी, महेश खटवानी, संजय खटवानी, शिवाजी चंचलानी, रमेश आहूजा और विनोद आहूजा सहित सिंधु नवयुवक मंडल जैतहरी के अमित कुमार आहूजा, पीयूष आहूजा, पंकज आहूजा, शेखर आहूजा, मोहित आहूजा (सन्नी), पंकज पंजवानी, मुकेश देवानी, दुर्गेश देवानी, मोहित मोटवानी, दीपक खटवानी और आशु खटवानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

इसके अलावा कार्यक्रम में सिंधी समाज की महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी भागीदारी रही। सरिता आहूजा, महक आहूजा, नीता आहूजा, शोभा देवानी सहित अनेक महिलाओं ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम के दौरान जैतहरी नगर में “आयो लाल झूलेलाल” के जयकारों के साथ भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment