हर्री फाटक के पास मिली मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती, पुलिस ने परिजनों की तलाश शुरू की
अनूपपुर। जिला मुख्यालय अनूपपुर में गुरुवार देर रात्रि एक लगभग 30 वर्षीय अज्ञात नवयुवती लावारिस हालत में भटकती हुई मिली। जानकारी के अनुसार 19 मार्च 2026 को रात करीब 11 बजे जैतहरी रोड स्थित हर्री फाटक के पास युवती को अकेले घूमते देखा गया, जिसके बाद उसे सुरक्षित महिला डेस्क, थाना कोतवाली अनूपपुर लाया गया।
पुलिस के अनुसार युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही है और वह अपना नाम व पता नहीं बता पा रही है। युवती के दाहिने हाथ की कलाई में “P ॐ S” गुदना (टैटू) लिखा हुआ है, जिससे उसकी पहचान करने में मदद मिल सकती है।
थाना प्रभारी कोतवाली अनूपपुर अरविंद जैन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को उक्त युवती के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना कोतवाली अनूपपुर या उनके मोबाइल नंबर 94254 25894 पर संपर्क कर सूचना दें, ताकि युवती को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।







