जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी नागरिक आगे आऐ-जिपं अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह 

---Advertisement---

 

जल संरक्षण व संवर्धन समाज और सरकार की साझेदारी का जन आंदोलन बने- जिपं सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी

 

जल है तो कल है यही हमारा संकल्प है-जिपं उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती वाल्मीकि राठौर

 

जल गंगा संवर्धन अभियान- 2026 का जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम बकेली में हुआ आयोजित

 

अनूपपुर,19 मार्च 2026/ जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह ने कहा है कि जीवन में जल बहुत ही महत्वपूर्ण व आवश्यक है जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी नागरिकों को आगे आना होगा जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए सभी के समन्वित प्रयास की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि जल स्रोतों, तालाबों में जल सहेजने के प्रयासो में नागरिक अपनी जिम्मेदार भूमिका का निर्वहन करें तभी सरकार और प्रशासन के प्रयासों को बल मिलेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत बकेली में जल गंगा संवर्धन अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम मे जोरहा तालाब जीर्णोद्धार कार्य (15वां वित जनपद स्तर लागत 4 लाख) के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अनूपपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती वाल्मीकि राठौर, जनपद पंचायत जैतहरी के अध्यक्ष श्री राजीव सिंह, उपाध्यक्ष श्री मनोज राठौर, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती मनोरमा सिंह, श्री सत्यनारायण फुककू सोनी, श्री सुनील एक्का, सरपंच ग्राम पंचायत बकेली श्री सोहन सिंह, उप सरपंच श्री यशवंत सिंह, सरपंच केल्हौरी श्री रामपाल सिंह लहरू, सरपंच मेडियारास श्री रतन रौतेल, सरपंच बरबसपुर श्री बिसाहूलाल रौतेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण श्री मुकेश पटेल, जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के के रैकवार, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी (मनरेगा) श्री रावेंद्र पटेल परियोजना अधिकारी डॉ उमेश द्विवेदी, परियोजना अधिकारी (वाटरशेड) श्री रामनाथ कोरी सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक उरमालिया, सहायक यंत्री श्री इंद्रजीत तिवारी, विभिन्न ग्राम पंचायत के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन,सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार उपस्थित थे।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह ने कहा कि जल संचय से ही प्रकृति संरक्षण को बल मिलता है।

उन्होंने सभी से अभियान में सहभागिता निभाने और जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु अपना-अपना योगदान देने का आव्हान किया।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने कहा की प्रदेश सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रदेश में सफल क्रियान्वन किया गया है इसे दृष्टिगत रखते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत समाज की भागीदारी और विभिन्न सहभागी विभागों की समेकित पहल से मुख्यतः जन जागरूकता, नवीन जल संग्रहण संरचनाओं के निर्माण, भूजल संवर्धन, पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं की साफ-सफाई व मरम्मत नवीनीकरण, जल गुणवत्ता परीक्षण, जल स्रोतों में प्रदूषण के स्तर को कम करने जल स्रोतों तथा जल वितरण प्रणालियों की साफ-सफाई, राजस्व रिकॉर्ड में जल संग्रहण संरचना व नहरो को अंकित करने और मानसून में किए जाने वाले पौधारोपण हेतु आवश्यक तैयारी के कार्य प्राथमिकता पर किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज और सरकार की साझेदारी से जल संरक्षण व संवर्धन का जन आंदोलन बने इस दिशा में सभी के सहयोग अपेक्षित है।

 

जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाल्मिक राठौर ने कहा कि जल है तो कल है यही हमारा संकल्प है प्राकृतिक सौंदर्य जल पर ही निर्भर है जल संरक्षण के लिए सभी को संकल्पित भाव से कार्य करना होगा उन्होंने आने वाली पीढ़ी के लिए जल संचय की महत्वता को प्रतिपादित करते हुए जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में बेहतर प्रयास में सभी को सहभागी बनने का आवाहन किया।

 

जनपद पंचायत जैतहरी के अध्यक्ष श्री राजीव सिंह ने कहा कि जल क्षमता का घटना चिंता जनक है जल की प्रत्येक बूंद को सहेजने की दिशा में हर नागरिक को सजग रहकर जल संरक्षण और संवर्धन पर कार्य करना होगा।

उन्होंने अधिक से अधिक जल संरक्षण की संरचना को जीवंत बनाए रखने की दिशा में कार्य करने पर बल दिया।

जनपद सदस्य श्री सत्यनारायण फुककू सोनी ने कहा कि बूंद बूंद से घड़ा भरता है अगर सभी सामूहिक जिम्मेदारी मानते हुए अपनी भूमिका निभाएं तो जल सहेजने और संचय के कार्य को गति मिलेगी और हम भविष्य के लिए अपनी पीढ़ी को बेहतर जल संरचनाएं हस्तनांतरित कर सकेंगे जिससे उनका जीवन खुशहाल होगा उन्होंने जल संरक्षण संवर्धन की दिशा में किया जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए प्रदेश सरकार के इस लोकव्यापी कार्यक्रम में सभी से सहभागिता की अपील की।

आभार प्रदर्शन जनपद सदस्य श्रीमती मनोरमा सिंह द्वारा किया गया।

मंचीय कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों ने ग्राम बकेली के जोरहा तालाब में कलश पूजन किया तथा तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

Leave a Comment