अमरकंटक से शुरू हुई 15 दिवसीय ‘सनातन एकता यात्रा’
संयोजक जेपी साहू के नेतृत्व में शहडोल संभाग में धर्म जागरण का संदेश, उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब
अनूपपुर/अमरकंटक। राम नवमी और हनुमान जयंती के पावन अवसर पर अमरकंटक से 15 दिवसीय सनातन एकता यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ यात्रा का नेतृत्व संयोजक जेपी साहू कर रहे हैं यात्रा के शुभारंभ के दौरान बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबियों की उपस्थिति रही और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला
इस अवसर पर अमरकंटक में विशेष पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का विधिवत प्रारंभ किया गया यात्रा का उद्देश्य शहडोल संभाग में सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों और नगरों में धार्मिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन, धर्मसभा और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
यात्रा के संयोजक जेपी साहू ने कहा कि सनातन एकता यात्रा का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना को मजबूत करना और सनातन संस्कृति की परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना है उन्होंने कहा कि आज समाज को एकजुट होकर अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए आगे आना होगा
यात्रा के शुभारंभ में बड़ी संख्या में साधु-संत, धर्मप्रेमी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष के साथ यात्रा का स्वागत किया गया आगामी दिनों में यह यात्रा शहडोल संभाग के विभिन्न जिलों और गांवों से होकर गुजरेगी, जहां धर्म जागरण और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा
आयोजकों के अनुसार 15 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश लेकर पूरे संभाग में जनजागरण का कार्य करेगी

































































