अनूपपुर 18 मार्च 2026/ ‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान’’ का शुभारंभ 19 मार्च को वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम उज्जैन से प्रारंभ किया जाएगा। जिसके तारतम्य में जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का कार्यक्रम जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत बकेली के जोरहा तालाब में 19 मार्च को दोपहर 11 बजे नियत किया गया है। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। कलेक्टर ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में आमजन, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं आदि से सहभागिता कर जल संरक्षण एवं संवर्धन के विशेष अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है।
जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम ग्राम बकेली में 19 मार्च को
By: संतोष चौरसिया संपादक (कोयलांचल न्यूज )
On: Wednesday, March 18, 2026 4:08 PM








