अमरकंटक के कल्याणिका केन्द्रीय शिक्षा निकेतन का वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्साहवर्धक

---Advertisement---

 

कक्षा नर्सरी से नवमी एवं ग्यारहवीं का खोला गया परीक्षा परिणाम

 

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

 

अमरकंटक — मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित कल्याणिका केन्द्रीय शिक्षा निकेतन में दिन मंगलवार 17 मार्च 2026 को कक्षा नर्सरी (केजी-1) से 9वीं एवं 11वीं तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम गरिमामय वातावरण में घोषित किया गया ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित रहे । सबकी उपस्थिति विद्यालय परिसर में हर्ष , उत्साह एवं गर्व का वातावरण देखने को मिला ।

कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे विद्यालय के हंसवाहिनी ऑडिटोरियम में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य के उद्बोधन से हुआ । उन्होंने अपने संबोधन में परीक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता केवल उनके परिश्रम का परिणाम नहीं है बल्कि अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का भी प्रतिफल है । उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शैक्षणिक प्रगति के प्रति सजग रहने और उनका मनोबल बढ़ाने का आग्रह किया ।

विद्यालय द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्साहवर्धक रहा । कुल 572 विद्यार्थियों में से 565 विद्यार्थी सफल घोषित हुए जिससे विद्यालय का परिणाम 98.77 प्रतिशत रहा । इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी परिश्रम और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया ।

अमरकंटक स्थित कल्याण सेवा आश्रम के प्रबंध न्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि अमरकंटक जैसे वनांचल क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना संस्थान का मुख्य उद्देश्य है । उन्होंने इस परिणाम को विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता , अनुशासन एवं समर्पण का प्रतीक बताया । विद्यालय में नए विद्यार्थियों हेतु प्रवेश प्रक्रिया चालू है जो मार्च 29 दिन रविवार को प्रथम इंटरव्यू आयोजित किया गया है ।

अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों , शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और बेहतर परिणाम देने का संकल्प दोहराया ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment