विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न   

---Advertisement---

 

अनूपपुर 16 मार्च 2026/ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देशों के परिपालन में रविवार को जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पटनाकला में विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं एवं सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित करना था।

 

कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को असुरक्षित एवं नकली उत्पादों से बचने, वस्तुओं की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच करने तथा ऑनलाइन और वैश्विक बाजार में उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। उपभोक्ताओं से अपील की गई कि किसी भी वस्तु या सेवा की खरीद के समय उसकी गुणवत्ता, मानक चिन्ह और वैधता की जांच अवश्य करें।

 

इस अवसर पर जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती अनीता सोरते, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती सीमा सिन्हा, श्रीमती अलका पटेल, महिला एवं बाल विकास के परियोजना अधिकारी श्री सतीश जैन, सर्विस इंजीनियर श्री अनिरूद्ध कुमार केवट, ग्राम पंचायत पटनाकला की सरपंच श्रीमती तिजिया बाई, उप सरपंच श्री लवकेश सिंह सहित खाद्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आमजन उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

Leave a Comment