गुड़ी पड़वा पर धार किले पर होगा सूर्य अर्घ्य पूजन का 16वां आयोजन⁰

---Advertisement---

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

धार। महाराजा भोज फाउंडेशन की बैठक होटल देव में आयोजित की गई। बैठक में हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा (19 मार्च) के अवसर पर आयोजित होने वाले सूर्य अर्घ्य पूजन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक बिड़कर ने की तथा बैठक के मुख्य मार्गदर्शक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी थे। बैठक का संचालन अंशुल शर्मा ने किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री बिडकर बताया कि फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम इस वर्ष 16वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। 16 वर्ष पूर्व शुरू हुई यह पहल आज धार नगर ही नहीं बल्कि पूरे जिले की पहचान बन चुकी है। कोविड जैसी विषम परिस्थितियों में भी इस आयोजन को सांकेतिक रूप से संपन्न किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति का संरक्षण, नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोड़ना तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष नगर के परिवारों को तुलसी के पौधे भेंट कर घर-घर तुलसी स्थापना के लिए प्रेरित किया जाता है।

 

 

इस वर्ष यह कार्यक्रम 19 मार्च को प्रातः 6:10 बजे धार किले की प्राचीर पर आयोजित होगा। कार्यक्रम हेतु इस वर्ष संयोजक श्रीमती अंजलि देवेंद्र रावल, सहसंयोजक श्रीमती रेणुका पियूष गायकवाड एवं श्रीमती सविता विष्णु पाटीदार तथा व्यवस्थापक श्री शैलेंद्र चौरसिया बनाए गए हैं।

बैठक में संरक्षक राकेश राजपुरोहित सहित राजेश गुप्ता, दीपक सिंगोरे, सुरेंद्र ठाकुर, रिंकू मेहरवानी, विकास गुने, देवेंद्र रावल, निलेश व्यास, सोनू गायकवाड, योगेंद्र शर्मा, स्वप्नजा बिड़कर, राजेंद्र जैन, सूरज अग्रवाल, दीपक राठौर पियुष जी गायकवाड़, गिरीश बिड़कर, अंकित जैन,अजय राठोड़, विजय दवे, श्री मति संगीता दवे और अनिल मांडलिक उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी कार्यक्रम की संयोजिका अंजलि देवेंद्र रावल ने दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 15, 2026

March 15, 2026

March 15, 2026

March 15, 2026

March 15, 2026

March 15, 2026

Leave a Comment