अनूपपुर। थाना करनपठार क्षेत्र से गुम हुई महिला को पुलिस ने खोजबीन कर भोपाल से दस्तयाब करते हुए सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम की सराहना की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिकराधवई निवासी कमलेश्वरी बाई (23 वर्ष) पति डीलन सिंह गोंड के गुम हो जाने पर थाना करनपठार में गुम इंसान क्रमांक 05/2026 दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार बरके के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा महिला की तलाश शुरू की गई।
जांच और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने महिला की लोकेशन भोपाल में प्राप्त की। इसके बाद टीम ने भोपाल पहुंचकर कमलेश्वरी बाई को सुरक्षित दस्तयाब किया और रविवार को उसे वापस थाना क्षेत्र लाकर विधिवत कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
महिला की बरामदगी में पुलिस टीम के धनेश्वर पटेल, शशि गौड़ और प्रिया चौरे का विशेष योगदान रहा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में भरोसा बढ़ा है और परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।







