अमरकंटक की प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुए बाराबंकी , लखनऊ के रिटायर बैंक कर्मचारी

---Advertisement---

अमरकंटक की प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुए बाराबंकी , लखनऊ के रिटायर बैंक कर्मचारी

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी , लखनऊ आदि जिले से आए रिटायर बैंक कर्मचारियों के एक समूह ने पावन नगरी अमरकंटक का भ्रमण किया । इस दल में कुल 21 सदस्य शामिल हैं , जो हर वर्ष सामूहिक रूप से देश के विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की यात्रा करते हैं ।
यात्रा के इसी क्रम में इस वर्ष उन्होंने मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली अमरकंटक को चुना और यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण प्रथम बार आकर किया और खूब आनंदित हुए । सभी यात्री इस समय अमरकंटक के शांति कुटी आश्रम में ठहरे हुए हैं ।
समूह के सदस्य डॉ. कमल निगम (गोसाईगंज, लखनऊ) ने बताया कि अमरकंटक का यह भ्रमण उनके और दल के सभी सदस्यों के लिए अत्यंत यादगार रहेगा । यहां की प्राकृतिक सुंदरता , हरियाली और वातावरण की शीतलता देखकर सभी यात्री भावविभोर हो गए ।
उन्होंने कहा कि मां नर्मदा जी का पवित्र उद्गम स्थल तथा यहां से प्रवाहित होती कल-कल करती मां नर्मदा नदी का दृश्य अत्यंत मनमोहक है । अमरकंटक का शांत वातावरण और आध्यात्मिक माहौल मन को विशेष शांति प्रदान करता है ।
इस यात्रा दल में मदन लाल निगम , रामानंद वर्मा , डी. के. श्रीवास्तव सहित कुल 21 सदस्य शामिल हैं ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment