अनूपपुर 13 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज ग्वालियर जिले के शबरी माता मंदिर घाटीगाँव में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की अनुदान राशि का हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। इस कार्यक्रम को कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार सहित जिले के जनपद व नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में देखने एवं सुनने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगणों के साथ ही बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।
जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर, महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा सहित बड़ी संख्या में लाडली बहनें उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री जी ने सिंगल क्लिक के माध्यम से अनूपपुर जिले के 01 लाख 25 हजार 279 लाड़ली बहनों के खातों में 18 करोड़ 24 लाख 81 हजार 100 की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर जिले में आयोजित कार्यक्रम से लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के एक करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के बैंक खातों में 34 वीं किश्त के रूप में 1836 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की।








