धार के बाग में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लूट, ठेकेदार के घर से 50 तोला सोना, 4 लाख नकद और मोबाइल लेकर फरार..

---Advertisement---

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

धार जिले के बाग नगर में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ब्राह्मण मोहल्ले में पांच अज्ञात बदमाश खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर एक ठेकेदार के घर में घुस गए और जांच के नाम पर परिवार को बंधक बनाकर लाखों रूपए की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए।

 

जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बाग निवासी ठेकेदार राजकुमार मालवी के घर पांच लोग पहुंचे। आरोपियों ने खुद को इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताते हुए ब्लैक मनी की जांच करने की बात कही और घर की तलाशी शुरू कर दी।

 

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने राजकुमार मालवी और उनकी पत्नी कृष्णा मालवी को धमकाकर घर की अलमारी की चाबी मांगी। इसके बाद उन्होंने अलमारी में रखे करीब 50 तोला सोने के आभूषण, जिनमें उनकी बेटी के गहने भी शामिल थे, और लगभग 4 लाख रूपए नकद अपने कब्जे में ले लिए। आरोपियों ने घर में रखे तीन मोबाइल फोन भी साथ ले लिए।

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने ठेकेदार दंपति को एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया और मौके से फरार हो गए।

 

कुछ देर बाद राजकुमार मालवी ने शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों को बुलाया। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बाग पुलिस मौके पर पहुंची और घर का ताला तोड़कर दंपति को बाहर निकाला। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना पर एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता, कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव और बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान लुटेरों द्वारा ले जाए गए तीन मोबाइल फोन में से एक मोबाइल बायपास रोड पर कचरे के ढेर में मिला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment