प्रस्फुटन समितियों के क्षमता वर्धन हेतु प्रशिक्षण आयोजित, सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर दिया गया जोर

---Advertisement---

 

अनूपपुर।

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में विकासखंड अनूपपुर के सेक्टर क्रमांक 04 में प्रस्फुटन समितियों के क्षमता वर्धन के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण नगर विकास प्रस्फुटन समिति पसान की नवांकुर संस्था के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न ग्रामों की प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं नवांकुर सखियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत चुकान की सरपंच श्रीमती उर्मिला सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत करते हुए परामर्शदाता श्रीमती शिवानी सिंह एवं श्रीमती कृष्णा देवी ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी।

 

प्रशिक्षण के दौरान प्रस्फुटन समितियों के गठन, उनकी भूमिका और दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समिति के कार्यों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक रिकार्ड संधारण की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। नवांकुर संस्था के माध्यम से संचालित गतिविधियों तथा सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के बारे में भी प्रतिभागियों को विस्तारपूर्वक बताया गया, ताकि वे समाज में जागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर सकें।

 

कार्यक्रम के अंत में जिला समन्वयक श्री उमेश कुमार पांडे ने सभी प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों को समाजहित में सक्रिय होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है, जिसके लिए प्रस्फुटन समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर सखियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

 

कार्यक्रम में सेक्टर क्रमांक 04 की नवांकुर संस्था पसान के प्रतिनिधियों के साथ प्रस्फुटन समितियों के सदस्य तथा नवांकुर सखियों ने भाग लिया। इसमें पसान, भालूमाड़ा, चुकान, बरतराई, भलवाही, प्यारी नंबर 2 और गंभीरवा टोला की प्रस्फुटन समितियों के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को संगठनात्मक कार्य, सामाजिक नेतृत्व और सामुदायिक विकास की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 12, 2026

March 12, 2026

March 12, 2026

March 12, 2026

March 12, 2026

March 12, 2026

Leave a Comment